रतलाम
31/May/2025
संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास व महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्रों में हरित क्षेत्र का विस्तार, पारिस्थितिकी संतुलन बनाये रखने, पर्यावरण एवं नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली प्रदान करने एवं महिला महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रदान करने के उद्देश्य से नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधा रोपण किये जाने हेतु निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा की उपस्थिति में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पौधा रोपण व उनके रख रखाव का प्रशिक्षण लिया। जून पर्यावरण दिवस से प्रारंभ होगा नगर निगम का पौधा रोपण अभियान।
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने की लिये सभी नागरिकों को पौधा रोपण करने के साथ ही उनकी देखभाल कर पौधो से पेड़ का बनाकर रतलाम शहर को ग्रीन रतलाम बनाना होगा।
आयोजित प्रशिक्षण में स्व सहायता समूह की महिलाओं को बताया गया कि पौधो का चयन कैसे किया जाये, पौधा रोपण हेतु कितनी गहराई के गड्डे की खुदाई कितनी करना है, कितनी मात्रा में खाद डालना है, पौधो की सिंचाई, पौधो की देखभाल किस प्रकार से की जाये।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी अनिल पारा, चिन्मय मिस्ती सामाजिक वानिकी वृत्त रतलाम, राजदीप सिंह पवांर सामाजिक वानिकी वृत्त रतलाम, शुभम् गौर अमृत 2.0 सोश्यल एक्सपर्ट, पुरूषोत्तम कुमावत, प्रवीण जायसवाल, एसएचडीओ उद्यानिकी विभाग, कमलजीत बोध उद्यानिकी विभाग, ललीता नरडे सिटी मैनेजर सहित स्व सहायता समूह की महिलाऐं उपस्थित थी।