Breaking News

नामली पुलिस ने गुम हुए 16 एंड्राइड मोबाईल किमती करीबन 2 लाख 10 हजार के बरामद कर मोबाईल धारकों को लौटाये

रतलाम

28/Sep/2024

पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रतलाम अमित कुमार द्वारा आमजन के मोबाईल गुम होने से हुए आर्थिक नुकसान को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा लाँच CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से गुम/खोये मोबाइल की रिकवरी हेतु निर्देशित किया गया हैं, जो निर्देशों के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा एवं श्रीमान SDOP महोदय अभिलाष कुमार भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक श्री विक्रमसिंह चौहान व टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर प्राप्त जानकारी के आधार पर सायबर सेल रतलाम की मदद से थाना नामली क्षैत्र में गुम हुए विवो, ओप्पो एवं अन्य नामी कम्पनियों के कुल 16 एंड्राइड मोबाईल किमती करीबन 2,10,000/-रूपये को जिला रतलाम, उज्जैन, मंदसौर एवं प्रतापगढ़ राजस्थान से बरामद कर संबंधित मोबाईल धारकों को लौटाये गये हैं।

सराहनीय भूमिका- निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी, सउनि संतोष अग्निहोत्री, प्र.आर.820 महेन्द्र सिंह, आरक्षक 352 शिवराम मोर्य (CEIR पोर्टल ऑपरेटर), आर.556 कुलदीप व्यास एवं सायबर सेल प्र.आर.725 मनमोहन शर्मा, आरक्षक 218 विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।

Check Also

300 किलो संदिग्ध घी जब्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए-नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र-अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, हाथ भट्टी तथा कच्ची मदिरा जप्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए-खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही न्यू कैफे मयूरम से 54 किलोग्राम प्रतिबंधित मिठाई जप्त कर विनष्ट

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर …