Breaking News

भारतीय मजदुर संघ का कुटुम्ब प्रबोधन एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन हुआ सम्पन्न

भारतीय मजदुर संघ का कुटुम्ब प्रबोधन एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन हुआ सम्पन्न

रतलाम

23/sept/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के सैलाना नगर के ओशिन परिसर में कुटुम्ब प्रबोधन एवं सामाजिक समरसता विषय पर भारतीय मजदुर संघ का जिला स्तरिय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का शुभांरभ बीएमएस के वरिष्ठ एवं मध्यप्रदेश कामगार बोर्ड के पुर्व अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। पुर्व अध्यक्ष शेखावत द्वारा भारतीय मजदुर संघ की कार्यप्रद्वती के संबंध में बताते हुए संगठन से जुडे सभी सदस्यों को एक परिवार के रूप मे आपस मे जुडे रहने तथा सदैव जनता की सेवा तत्पर रहने के लिए आव्हान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, बीएमएस के प्रदेश मंत्री, बालमुकूंद पाटीदार, भाजपा की पुर्व विधायक संगीता चारेल, चितंक एवं पर्यावरणवीद अशोक पाटीदार, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, धामनोद नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गा बाई डिंडोर, बीएमएस के विभाग प्रमुख कृष्णा सिंह तंवर, वरिष्ठ दिलीप मेहता, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रवीण सोनी, क्रांति जोशी, भारतीय मजदुर संघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, जिला मंत्री दिलीप पाटीदार, आंगनवाडी संघ की प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ,नारायण मईड़ा, बद्रीलाल चौधरी आदि अतिथि मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान बीएमएस से जुडे विभिन्न संगठनों द्वारा किया गया। जिनमें भारतीय मजदुर संघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, जिला मंत्री दिलीप पाटीदार, तहसील अध्यक्ष मोतीलाल भाभर, तहसील मंत्री अभिषार हाड़ा ,पंचायत सचिव महासंघ के पदमसिंह ठाकुर, भरत तंवर, कोदर सिंह कटारा, मोतीलाल भाभर, जगदीश डामर, आज़ाद सोनावा, प्रकाश भूरिया, जीवनलाल, शिक्षक संघ के चरण सिंह चौधरी, आंगनवाडी कार्यकर्ता महासंघ की दीप्ति उपाध्याय व हेमलता शर्मा समस्त पदाधिकारीगण, जनपद अधिकारी कर्मचारी संघ के सुन्दर खन्ना, मांगीलाल खराड़ी, नवनीत खले, आनंद मालवीय, अंशुल पटेल, जयदीप, ग्राम रोजगार सहायक संघ के प्रवीण रायकरवार, रितेश यादव, बिजली कर्मचारी संघ के मोहन लाल यादव, राजेश जोशी, आदित्य एवं टीम, पेंशनर संघ के भंवर लाल चौधरी, अंबाराम सूर्यवंशी, मांगीलाल पंडित, बरकत अली काजी,वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री कैलाश निनामा, जिला अध्यक्ष कालू सिंह भाभर भेरूलाल खदेड़ा एवं टीम राज्य कर्मचारी संघ से प्रमोद पाठक, जगदीश परिहार, प्रवीण रावल, मेडिकल फार्मासिस्ट एसोसिएशन से प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह कुशवाह, आलोक शर्मा एवं टीम, तुलावती महासंघ के प्रदेश महामंत्री प्रमोद साकल्य, राकेश पुरोहित एवं टीम, इप्का लैबोरेट्रीज श्रमिक संघ कैलाश परमार, गोपाल बेलदार, श्याम मनोहर यादव एवं टीम आदि द्वारा शाल श्रीफल द्वारा मंचासिन अतिथीयों का स्वागत किया। पैसा मोबिलाइज से मनोज पोरवाल एवं टीम,पेंशनर संघ सैलाना तहसील के जगदीश पटेल आदि द्वारा साल श्रीफल द्वारा मंचासिन अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की विषयवस्तु पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा द्वारा तथा अतिथि परिचय जिला मंत्री दिलीप पाटीदार द्वारा दिया गया। वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदा से मजदुर, किसान, कर्मचारी व सर्वहारा वर्ग के हित मे कार्य करती आई है तथा समय समय पर इन वर्गो के हितों के लिए योजनाएं लाती रहती हैं। भारतीय मजदुर संघ को भविष्य मे भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अशोक पाटीदार द्वारा वर्तमान परिपेक्ष्य मे कुटूम्ब प्रबोधन एव सामाजिक समरसता विषय पर विस्तार से विचार रखें। उन्होने दैनिक जिवन मे छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर स्वयं व अपने आसपास के वातावरण को सकारात्मक बनाने के टीप्स दिए। विभिन्न कथानको एवं उदाहरणों के माध्यम से भौतिक उन्नती के साथ अध्यात्मिक, सांस्कृतिक, व चारित्रिक उत्थान के लिए बचपन से ही बच्चों की दिनचर्या पर ध्यान देने के लिए कहा।

भारतीय मजदुर संघ जिले की नवीन कार्यकारणी का गठन-

भारतीय मजदुर संघ की वर्तमान कार्यकारणी को भंग जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया। उसके पश्चात नवीन कार्यकारणी की घोषणा विभाग प्रमुख कृष्णा सिंह जी तंवर द्वारा घोषणा व नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का स्वागत किया गया। नवीन कार्यकारणी मे सुरेन्द्र शर्मा को पुनः जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। आंगनवाडी कार्यकर्ताओे के जिला महासंघ का कार्यकाल भी पुर्ण होने पर कार्यकारणी भंग की जाकर नवीन कार्यकारणी की घोषणा एवं स्वागत किया गया। नवीन कार्यकारणी जिलाध्यक्ष स्वाति जोशी को बनाया गया।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पत्रकारगणों का सम्मान-

कार्यक्रम के दौरान दिलीप मेहता को भारतीय मजदूर संघ में कार्य करते 50 वर्ष पूर्ण होने पर मंचासीन अतिथियों द्वारा स्वागत किया गया व सेवानिवृत पेंशनर कार्यकताओ का सम्मान किया गया। साथ ही उपस्थित पत्रकार गणों का भी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

 

Check Also

तीन मंदिरों मे चोरी करने वाले दो बदमाशों को किया गिरफ्तार-रात्रि चेकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय चोरो को देसी पिस्टल मय जिन्दा राउन्ड के चोरी की मोटर सायकल सहीत रिंगनोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔊 Listen to this रतलाम 30/May/2025 मध्यरात्री मे रतलाम शहर के पंचेश्वर हनुमान मंदिर थावरिया …