Breaking News

भाजपा मंडल अध्यक्षगण को तिरंगा देकर एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान का शुभारंभ,

रतलाम,

10/Aug/2024,

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान का भाजपा मंडल अध्यक्षगण को तिरंगा वितरण कर विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया सहित भाजपा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षगण उपस्थित रहे मंत्री चेतन्य काश्यप ने शहरवासियों के बीच जाकर तिरंगा वितरण का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा ने डेढ़ करोड़ परिवारों के बीच जाकर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर शहरवासियों के बीच तिरंगा फहराएंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, भाजपा मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, राकेश परमार, सुबेंद्र गुर्जर, कमल सिलावट, नंदकिशोर पंवार, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, अनीता कटारा, प्रवीण सोनी, पवन सोमानी एवं हार्दिक मेहता सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

Check Also

300 किलो संदिग्ध घी जब्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए-नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र-अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, हाथ भट्टी तथा कच्ची मदिरा जप्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए-खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही न्यू कैफे मयूरम से 54 किलोग्राम प्रतिबंधित मिठाई जप्त कर विनष्ट

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर …